फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidhu Moosewala: हत्यारों के हरियाणा के कालांवाली में ठहरने के मिले सुराग, जुड़ रही मामले की कड़ियां

Wed, 08 Jun 2022 11:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिद्धू मूसेवाला के तीन से चार हत्यारोपी हत्या करने से पहले कालांवाली में रहकर गए थे। केकड़ा, निक्कू के साथ अब मानसा के जज का भी मामले में नाम सामने आया है। मानसा निवासी जज किराये के मकान में कालांवाली रहता था।
विज्ञापन
सिद्धू मूसेवाला का फाइल फोटो। - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या आरोपियों के तार अब सिरसा के कालांवाली क्षेत्र निवासी युवकों के साथ जुड़ते जा रहे हैं। कालांवाली के केकड़ा, निक्कू और अब जज का नाम भी हत्यारों का साथ देने में सामने आया है। केकड़ा को पंजाब पुलिस की ओर से रिमांड पर लिया गया है। इसके बाद अब मामले की कड़ियां जुड़ती जा रही है। सूत्रों के अनुसार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से करीब पांच दिन पहले वह कालांवाली में रुके थे और इसके बाद यहां से चले गए। हालांकि हत्यारों के रुकने को लेकर पुलिस की ओर से अभी किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की जा रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार केकड़ा, निक्कू और मानसा निवासी जज उर्फ बलदेव सिंह आपस में दोस्त थे। इनका संपर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग के युवकों के साथ था। मानसा निवासी बलदेव उर्फ जज कालांवाली में किराये का मकान ले कर रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त युवक कालांवाली के नशा मुक्ति केंद्र के कमरे में दो रात रहे थे और इसके बाद यहां से चले गए।  

इसके बाद कई आरोपी फतेहाबाद क्षेत्र से गाड़ी लेकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के लिए निकले थे, जबकि केकड़ा, निक्कू और केशव कालांवाली से ही सिद्धू मूसेवाला के गांव गया था और यहां पर उन्होंने उसकी रेकी की थी। जिसके बाद अन्य आरोपी गाड़ी पर सवार होकर आए थे और केशव भी उनके साथ सवार हो गया। उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी का पीछा करने के बाद उसकी हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन

 
कालांवाली क्षेत्र के कई युवकों के नाम आ रहे है सामने
सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में अब कालांवाली और तख्तमल के कई युवाओं का नाम भी सामने आ रहा है। पुलिस ने कालांवाली निवासी केकड़ा को गिरफ्तार कर लिया है और रिमांड के दौरान उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद कई नए खुलासे भी हो रहे हैं। हालांकि कालांवाली के 10 से 12 युवकों का नाम हत्या में आ रहा है। 
 

पंजाब पुलिस की ओर से ही इस मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में किसी भी तरह की जानकारी नहीं आई है। सीआईए की टीमों की ओर से मामले की जांच करवाई जा रही है। - डॉ. अर्पित जैन, पुलिस अधीक्षक, सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें