फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: अल्ट्रासाउंड देख लड़का होने की दे दी बधाई, अस्पताल हेल्पर सहित दो काबू, देर रात तक चलती रही कार्रवाई

Tue, 09 Aug 2022 02:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

देर रात तक मामला दर्ज कराने की कार्रवाई चलती रही। मामले में 35 हजार में सौदा हुआ था। टीम द्वारा काबू की गई एक महिला घरों में सफाई करने का काम करती है, जबकि दूसरी महिला शहर के डबवाली रोड स्थित एक अस्पताल में हेल्पर थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा में भ्रूण लिंग जांच मामले में स्वास्थ्य विभाग की पीएनडीटी टीम ने 35 हजार की राशि सहित दो महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपियों ने अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट देखकर डिकोय को लड़का होने की बधाई तक दे डाली। टीम द्वारा काबू की गई एक महिला घरों में सफाई करने का काम करती है, जबकि दूसरी महिला शहर के डबवाली रोड स्थित एक अस्पताल में हेल्पर थी। वहीं देर रात साढ़े नौ बजे तक टीम की ओर से मामला दर्ज करवाने की कार्रवाई जारी रही। 

विज्ञापन


टीम में पीएनडीटी के इंचार्ज डॉ. दीपक कंबोज और पीएचसी जमाल के एमओ डॉ. अंकित कुमार उपस्थित रहे। भ्रूण लिंग जांच करवाने की शिकायत मिलने के बाद टीम की ओर से एक डिकोय को तैयार किया गया। डिकोय ने एमसी कॉलोनी निवासी पूजा से संपर्क किया और भ्रूण जांच करवाने की बात कही।

भ्रूण लिंग जांच करवाने के लिए 35 हजार रुपये में सौदा तय किया गया। इसके बाद पूजा ने पूरी राशि ले ली और उनका संपर्क निजी अस्पताल की हेल्पर उमा से संपर्क किया। ऐसे में उमा ने सामान्य पर्ची कटवा महिला की जांच करवा दी।  इसके बाद डॉक्टर की ओर से अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए उसे शिव डायग्नोजिस्ट सेंटर में भेज दिया। यहां पर भी उक्त महिला का नार्मल अल्ट्रासाउंड करवाया गया।
विज्ञापन


इसके बाद रिपोर्ट लेकर उमा ने उसे लड़का होने की बात कह बधाई दी । ऐसे में टीम ने मौका मिलते ही उक्त दोनों महिलाओं को काबू कर लिया। वहीं पूजा से टीम ने 33 हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली, जबकि अल्ट्रासाउंड करने में खर्च हुए दो हजार रुपये भी बरामद कर लिए। टीम ने मामले की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। हालांकि रात साढ़े नौ बजे तक मामला दर्ज करने को लेकर प्रक्रिया जारी रही। 

अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखकर लड़का बताने वाले गिरोह की दो महिलाओं को काबू किया है। दोनों महिलाओं ने मिलकर 35 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच करवाने का सौदा तय किया था। रंगे हाथ दोनों महिलाओं को काबू किया गया है। मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। - डॉ. दीपक कंबोज, इंचार्ज, पीएनडीटी, सिरसा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें