फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये की चपत लगाई

Thu, 04 May 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
विज्ञापन
atm card - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
अज्ञात व्यक्तियों ने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये की चपत लगाई है। पीड़ित व्यक्ति त्रिभवनजीत मेहता ने थाना कालांवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

वार्ड तीन के निवासी त्रिभवनजीत मेहता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उसकी माता बिशन देवी का पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। वह एक मई को अपनी माता के खाते का एटीएम कार्ड लेकर एसबीआई की एटीएम से रुपये निकलवाने गया था। उसने दो बार दस-दस हजार तो निकलवा लिए जब वह पांच हजार रुपये और निकालने लगा तो रुपये मशीन से बाहर नहीं निकले। इस दौरान तीन-चार व्यक्ति एटीएम के अंदर आ गए और कहने लगे कि यदि पांच हजार रुपये नहीं निकले तो एटीएम द्वारा खाते की डिटेल निकलवा लो। दौरान बातों ही बातों में उन्होंने एटीएम कार्ड बदल दिया।

त्रिभवनजीत मेहता ने बताया कि मंगलवार सुबह को उसके मोबाइल पर उसकी माता के खाते से 25 हजार रुपये कैश निकलने और 25 हजार रुपये किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर करने का मैसेज आया जिस पर उसे एहसास हुआ कि उसका एटीएम कार्ड बदल गया है और उसे 50 हजार की चपत लग गई है उसके बाद उसने बैंक में जाकर खाते को बंद करवाया। उसने बताया कि व्यक्तियों द्वारा जिस खाते में एटीएम के द्वारा 25 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए हैं वह खाता कृष्ण कुमार प्रजापत बहरोड के नाम पर है। उसने बताया कि उक्त मामले की शिकायत कालांवाली पुलिस को दे दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी शिवनारायण ने बताया कि उनके पास उक्त मामले की शिकायत आई है संबंधित बैंक से खातों की जांच कर आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें