फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौटाला डबल मर्डर कांड में मारे गए सतबीर की भाभी ने खुद को मारी गोली

Thu, 02 Feb 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
विज्ञापन
firing
विज्ञापन
गांव चौटाला में वीरवार को एक बार फिर से गोली चली, लेकिन ये गोली एक विवाहिता ने खुद पर चलाई। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों ने महिला की हालत नाजुक होने पर उसे बठिंडा रेफर कर दिया। जिस महिला ने खुद को गोली मारी, वो चौटाला डबल मर्डर कांड में मारे गए सतबीर पूनिया की भाभी है। गोली कनपटी पर मारी है। सूचना मिलने पर चौटाला चौकी प्रभारी बलबीर सिंह बठिंडा सीएमसी पहुंचे।
विज्ञापन


गांव चौटाला निवासी रविंद्र पूनिया की पत्नी अलका ने दोपहर को घर में पिस्तौल से खुद को गोली मार ली। गोली सिर के आरपार हो गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार और पड़ोस के लोग घर पहुंचे। अलका खून से लथपथ हालत में गिरी मिली। उसे लहूलुहान अवस्था में डबवाली सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक होने पर उसे बठिंडा सीएमसी रेफर कर दिया। अलका ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास क्यों किया, ये पता नहीं चल पाया है।

11 जनवरी को इनेलो नेता के किन्नू प्लांट पर हुई थी फायरिंग
बता दें कि 11 जनवरी को गांव चौटाला में इनेलो नेता प्रदीप गोदारा के किन्नू प्लांट ऑफिस में बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। हमले में गांव चौटाला निवासी सतबीर पूनिया और अमित सहारण मारे गए थे। अब किस तनाव के कारण मृतक सतबीर पूनिया की भाभी ने सुसाइड के लिए खुद को गोली मारी, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। जिस पिस्तौल से गोली मारी गई, वो लाइसेंसी है और पति रविंद्र पूनिया की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में अस्पताल से रुक्का आया है। अलका को डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा हुआ है।
-बलबीर सिंह चौटाला चौकी पुलिस प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें