फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: मंडी में धान के अवशेषों में दबा रखा था छह माह का भ्रूण, कुत्तों ने नोचा तो मजदूरों ने पुलिस को दी शिकायत

Fri, 11 Feb 2022 05:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) 

सार

भ्रूण क्षत-विक्षत हालत में था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी। भ्रूण जांच में लड़की का मिला।
विज्ञापन
भ्रूण को कब्जे में लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा शहर की अनाज मंडी में स्थित गांधी पार्क के समक्ष धान के अवशेषों में लड़की का भ्रूण मिलने से मंडी में सनसनी फैल गई। भ्रूण को धान के अवशेषों में दबा कर उस पर कपड़े डाले हुए थे। कुत्ते भ्रूण को नोच रहे थे तो आसपास काम कर रहे मजदूरों को पता चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे धान के अवशेषों पर पड़े कपड़ों में से कुत्ते मांस के टुकड़े को नोचते हुए दिखाई दिए। मजदूरों ने कुत्तों को भगा दिया। जांच की तो इंसानी भ्रूण था। इसके बाद मजदूरों ने 112 नंबर पर मामले की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और जांच की तो वह करीब छह माह का भ्रूण पाया। हालांकि कुत्तों ने भ्रूण को क्षत विक्षत कर दिया था।

शहर थाना प्रभारी बनवारी लाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति जांची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। वहीं शिकायतकर्ता सागर कुमार ने बताया कि सुबह समय उन्हें इस मामले की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

 

भ्रूण के पास पड़े थे बच्चों के कपड़े और चादर 

भ्रूण के चारों तरफ बच्चों के कपड़े और एक चादर भी मिली है। आसपास मिले सामान को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी बनवारी लाल ने बताया कि कुत्तों ने भ्रूण को बुरी तरह से नोचा हुआ था। इसलिए यह पता नहीं चल पा रहा है कि यह लड़के का है या लड़की का। फिलहाल इस संदर्भ में अज्ञात खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम के लिए भ्रूण नागरिक अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं मंडी में लगे आसपास के कैमरों की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी। जिससे आरोपी का पता लगाया जा सके।

भ्रूण करीब छह माह की लड़की का है। कुत्तों ने भ्रूण के कुछ हिस्से को क्षत विक्षत कर दिया है। पुलिस की ओर से नागरिक अस्पताल में भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। -डॉ. आरके दहिया, पोस्टमार्टम विशेषज्ञ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें