फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 May 2022 09:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कालांवाली, सिरसा (हरियाणा)

सार

पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत के आदेश पर चार दिन के लिए रिमांड पर लिया। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा में सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में सफलता हासिल की है। प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान धर्मप्रीत उर्फ निवासी मानावली, थाना जैतसर जिला हनुमानगढ़, राजस्थान व बसंत निवासी किलिंयावाली मंडी वार्ड न. 5 मुक्तसर हाल नर्सिंग कॉलोनी जिला भटिंडा के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 28 मार्च को मंडी डबवाली में मोटरसाइकिल चोरी की वारदात होने पर मुकदमा थाना शहर डबवाली में दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने चोरी की घटनाओं को सुलझाने के लिए जांच सीआईए कालांवाली पुलिस टीम को सौंपी थी। 

कालांवाली की टीम ने महत्वपूर्ण सूचना जुटाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत के आदेश पर चार दिन के लिए रिमांड पर लिया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से उनकी निशानदेही पर चोरी की सात मोटरसाइकिल बरामद की।
विज्ञापन


सीआईए कालांवाली प्रभारी ने बताया कि 4 मोटरसाइकिल आरोपी धर्मप्रीत उर्फ बाबू ने अपने एक अन्य साथी गुरचरण सिंह निवासी राजस्थान को बेचने के लिए राजस्थान में दिए हुए थे। पूछताछ के दौरान आरोपी धर्मप्रीत उर्फ बाबू ने चोरी की 16 वारदातें करनी कबूल की है, जिनमें से 10 चोरी की वारदात डबवाली क्षेत्र की और पांच वारदात पीलीबंगा राजस्थान की है, जबकि एक वारदात किलियांवाली पंजाब की शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें