फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में गिरी कार, महिला की मौत, बाप-बेटी बचे

Thu, 03 Nov 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
नहर में ‌गिरी कार - फोटो : Bureau
विज्ञापन
सिरसा-जमाल मार्ग पर गांव ढूकड़ा के पास बुधवार देर रात को एक कार नहर में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार में सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि महिला का पति और बेटी बच गए। पति का नागरिक अस्पताल सिरसा में उपचार जारी है।
विज्ञापन


बुधवार रात साढ़े आठ बजे गांव ढूकड़ा निवासी योगेश पुत्र ओमकार शर्मा अपनी पत्नी मीनाक्षी और दो साल के बेटे के साथ कार में सवार होकर सिरसा से घर आ रहे थे। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर गांव के नजदीक से गुजरने वाली नोहर फीडर नहर में जा गिरी। हादसे के बाद योगेश ने गाड़ी में से निकलकर पहले अपने दो साल के बेटे को बाहर निकाला।

इसके बाद जब पत्नी मीनाक्षी को निकालने लगा तो अचानक हाथ छूट गया जिससे वह नहर में बह गई। बाद में राहगीरों और ग्रामीणों ने घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूर महिला का शव नहर से बरामद किया। हादसे में योगेश को भी चोटें आई है, जिसका सिरसा के अस्पताल में उपचार चल रहा है। जमाल चौकी पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें