फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में अध्यापक की मौत

Tue, 18 Oct 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
कार एक्‍ससीडेंट - फोटो : Bureau
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव घोड़ावाली-गिंदड़ा के बीच सड़क दुर्घटना में भूना निवासी एक अध्यापक की मौत हो गई है। पुलिस ने इस मामले में इत्तेफाकिया कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


गांव भूना निवासी राधेशाम पुत्र नौरंग दास उम्र करीब 40 वर्ष जो कि गिंदड़ा के सरकारी स्कूल में अध्यापक के पद पर कार्यरत था। सोमवार सुबह राधेशाम अपनी कार में सवार होकर गांव भूना से गिंदड़ा ड्यूटी पर जा रहा था। गांव घोड़ावाली व गिंदड़ा के बीच सड़क पर एक कुत्ता आ गया जिसे बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गया।

संतुलन बिगड़ने से कार कीकर के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखचे उड़ गए और राधेशाम बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल अध्यापक राधेशाम को सिरसा के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में इतफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें