फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: राइस मिल संचालक से मांगी 15 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

Tue, 29 Mar 2022 11:38 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

सिरसा पुलिस के लिए रंगदारी मांगने वाले गैंग चुनौती बन चुके हैं। रंगदारी मांगने वाले विदेशी नंबरों का उपयोग कर रहे हैं, जिस कारण उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सिरसा जिले में रंगदारी मांगने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। व्हाट्सएप पर विदेश के नंबर से कॉल कर रंगदारी मांगी जा रही है। जिसे ट्रेस करना पुलिस की लिए गले की हड्डी बना हुआ है। ऐसा ही एक मामला रानियां पुलिस थाना क्षेत्र में आया है। जहां पर एक राइस मिल संचालक से पहले 15 लाख रुपये रंगदारी मांगी। उसके बाद बदमाश ने दोबारा फोन किया। जिसे राइस मिल संचालक ने नहीं उठाया तो आरोपी ने रकम को दोगुना कर 30 लाख रुपये कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मुनीश कुमार जैन निवासी वार्ड 6 रानियां ने बताया कि वह राइस मिल चलाता है। 26 मार्च को सुबह करीब 10.17 बजे उसके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आया। मुनीश कुमार ने कॉल रिसीव की तो सामने वाले ने कहा कि गलत नंबर मिल गया है तथा फोन काट दिया।

दो मिनट बाद उसी नंबर से फिर से व्हाट्सएप कॉल आई तो आरोपी ने कहा कि कोई गलत नंबर नहीं, मैंने सही नंबर लगाया है। व्हाट्सएप कॉल करने वाले ने कहा कि कल फिर कॉल करूंगा तथा इस बारे में पुलिस का सूचना दी तो शरीर में पीतल भर दूंगा। साथ ही धमकी दी कि परिवार को जान से मार दूंगा। 
विज्ञापन


इसके बाद 27 मार्च को सुबह करीब 9.15 बजे उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। जिस पर बदमाश ने कहा कि वह अर्श डाला बोल रहा है। आरोपी ने मुनीश कुमार से 15 लाख रुपये रंगदारी मांगी। जिस पर मुनीश ने रुपये नहीं होने की बात कही। इस पर कॉल करने वाले ने पंजाबी भाषा में कहा कि कोई गल्ल नी, कम ज्यादा कर लेंगे।

युवक ने अगले दिन फिर कॉल करने की बात कही। 28 मार्च को सुबह करीब 9.23 बजे  मुनीश के व्हाट्सएप पर करीब 7-8 बार कॉल आई जो कि उसने रिसीव नहीं की। इसके बाद व्हाट्सएप पर मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि अब तो तेरे से 30 लाख रुपये ही लेकर रहूंगा। बदमाश ने मैसेज में घर पर पहुंचने की धमकी दी व अभद्र भाषा का प्रयोग किया। 

बार बार फोन कर मांगी रंगदारी 
28 मार्च को व्हाट्सएप कॉल करने वाले बदमाश ने मुनीश को छोड़े मैसेज में पंजाबी में कहा कि (10 बजे कॉल करूंगा, तू चक लिया तो निबड़ जूं, भाईचारे नाल नी ता दुश्मनी च किना नुकसान पैणा है, तूं सोच भी नी सकदा) इससे भयभीत होकर मुनीश कुमार ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 

रंगदारी मामले में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जिसके बाद पीड़ित के फोन को ट्रेस पर लगाया गया है। नंबर किस जगह का है अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई पाई। ट्रेस होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -विक्रम सिंह, रानियां थाना प्रभारी


रंगदारी मांगने के मामले में परिवार को दी पुलिस सुरक्षा
सिरसा। रानियां के उद्योगपति मुनीश जैन से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने से क्षेत्र के व्यापारी वर्ग में भय का माहौल बना हुआ है। जैन परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन के आदेश पर रानियां पुलिस ने सुरक्षाकर्मी मुहैया करवा दिया है।

पुलिस ने मुनीश जैन की शिकायत पर अर्श डाला नामक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में साइबर ब्रांच की भी मदद ले रही है। वर्धमान राइस मिल्स के मालिक के पास पिछले तीन दिन से धमकी भरे फोन आ रहे हैं।

बार-बार फोन कॉल आने व फिरौती की रकम दोगुनी करने पर जैन परिवार बुरी तरह डर गया। जैन परिवार ने पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल रानियां पुलिस को मुकदमा दर्ज करने व सुरक्षा मुहैया करवाने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मुकद्दमा दर्ज कर तत्काल जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें