फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सात बच्चों के पिता ने किशोरी से किया दुष्कर्म, केस दर्ज, आरोपी फरार

Tue, 29 Mar 2022 11:07 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

किशोरी के माता-पिता ने सोमवार को सहजनवां पुलिस को तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां सहजनवां इलाके के एक गांव में 13 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी सात बच्चों का पिता है। घटना के बाद से वह फरार है।

विज्ञापन


किशोरी के माता-पिता ने सोमवार को सहजनवां पुलिस को तहरीर दी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, गांव में शनिवार की रात करीब 10.30 बजे किशोरी किसी बात को लेकर अपने पिता के डर की वजह से अपनी बड़ी मम्मी के घर के पास सुनसान जगह पर छिपी थी।

आरोप है कि उसी दौरान शराब के नशे में आरोपी उधर से गुजरा और किशोरी को अकेला पाकर उसके मुंह को रुमाल से दबा दिया। इसके बाद वह उसे अपने घर ले गया। फिर अपने घर में किशोरी से दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी अपनी बड़ी मम्मी के घर पहुंची और उन्हें घटना की जानकारी दी। सोमवार को परिजनों ने थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें