हरियाणा के सिरसा जिले के कालांवाली क्षेत्र में गांव गदराना की एक युवती का शव बुधवार को गांव तिलोकेवाला के पास माइनर के नजदीक खेतों में मिला। मृतक युवती की पहचान करीब 22 वर्षीय मनप्रीत कौर निवासी गांव गदराना के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंची। मृतक युवती का शव कब्जे में ले लिया और शव का सिरसा के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। कालांवाली पुलिस ने युवती भाई के बयान पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक युवती के भाई जीवन सिंह निवासी गांव गदराना ने कालांवाली पुलिस को अपने बयानों में बताया कि 7 फरवरी की रात्रि उसकी बहन मनप्रीत कौर सहित समस्त परिवार ने खाना खाया था और उसके बाद अपने-अपने कमरे में सो गए थे। वे करीब रात्रि करीब 12 बजे जब उठे तो देखा कि उसकी बहन मनप्रीत कौर अपने कमरे में नहीं थी।
इसके बाद उन्होंने आस-पास मनप्रीत कौर की तलाश की। लेकिन जब वह नहीं मिली तो मनप्रीत कौर की आस-पास के गांव में तलाश करने गए तो मनप्रीत कौर का शव खेत में मिला। मनप्रीत कौर के शव पर गले के पास निशान थे। उन्होंने शक जताया कि गांव के ही दीपा सिंह और दीपक कुमार ने ही उसकी बहन का गला दबाकर हत्या की है। मृतका मनप्रीत कौर के दो शादीशुदा बहनें व एक शादीशुदा भाई है।
पुलिस ने भाई के बयान पर दो युवकों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है- थाना प्रभारी
सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस ने मृतिका का शव अपने कब्जे में ले लिया था और मृतका के भाई के बयानों पर गांव गदराना के ही दीपा सिंह और दीपक कुमार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस उक्त मामलें की गहनता से जांच कर रही है। - अमित बेनीवाल, थाना प्रभारी कालांवाली