फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष का रुपयों से भरा बैग छीन कर भागे बाइक सवार

Sat, 30 Jul 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
बाइकर्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भगत सिंह चौक स्थित किरयाना दुकान के मालिक व व्यापार मंडल रानियां के अध्यक्ष सुभाष सलूजा से तीन बाइक सवार युवकों ने 20 हजार की नकदी लूट ली। सलूजा ने युवकों का पीछा किया, शोर मचाने पर आसपास के दुकानदारों ने एक युवक को काबू कर लिया और दो अन्य साथी फरार हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार रात नौ बजे व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष सलूजा जब दुकान बंद करके अपने घर को जा रहा थे, उनके हाथ में रुपयों से भरा बैग था। जैसे ही वे घर जाने के लिए जैन सभा वाली गली में मुड़े तो अचानक बाइक सवार तीन युवक उन पर झपट पड़े और धक्का मारकर उन्हें गिरा दिया। गिरने के बाद उनसे रुपये से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। थैला छीनने पर सुभाष सलूजा ने शोर मचा दिया और आसपास के दुकानदार और लोगों ने बाइक को घेर लिया।

इस दौरान दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। लेकिन दुकानदारों के साहस करके एक आरोपी सहित बाइक को काबू कर लिया है। काबू युवक व बाइक को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांचकर्ता राधेश्याम ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान राजेंद्र उर्फ राजू वार्ड नंबर 10 के रुप में हुई है। पुलिस ने लूट के आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है अन्य युवकों की पहचान की जा रही है शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें