फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौते के लिए पहुंचे युवक पर हमला, फायरिंग, आढ़ती की दुकान में घुसकर बचाई जान

Sun, 26 Jun 2016 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
फायरिंग - फोटो : Bureau
विज्ञापन
पुरानी रंजिश को सुलझाने के लिए समझौता करने शनिवार को अनाज मंडी पहुंचे युवक पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। युवक जान बचाने के लिए एक आढ़ती दुकान में घुस गया, जिस पर दूसरे पक्ष ने हवाई फायरिंग कर डाली। मंडी में गोली चलने से सनसनी फैल गई। सूचना देने पर भी पुलिस के देर से आने पर लोगों ने उन्हें खरी खोटी सुनाई। पुलिस ने मौके से खोखा बरामद करते हुए आढ़ती की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुछ माह पूर्व दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। इसी मामले में आढ़ती राजकुमार विजय कुमार की दुकान पर दो पक्षों में शनिवार को समझौता वार्ता होनी थी। वार्ता के लिए एक पक्ष के लोग जो गांव फग्गू व अन्य गांव के बताए जाते हैं वहां पर मौजूद थे। इस दौरान दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति गांव कालांवाली निवासी रेशम सिंह जब दुकान के पास पहुंचा तो वहां पर मौजूद लोगों ने उस पर हमला बोल दिया।

रेशम सिंह अपनी जान बचाने के लिए आढ़ती की दुकान के अंदर घुस गया। उसने दुकान का गेट बंद कर दिया और पिछले गेट से भाग गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने उसका पीछा किया और दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर जाने का प्रयास किया। इस दौरान वहां किसी व्यक्ति ने हवाई फायर कर दिया। हवाई फायर के बाद आसपास दुकानदारों में सनसनी फैल गई और इसकी सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस घटना स्थल पर देरी से पहुंची जिसे लेकर लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर रोष जताया।
विज्ञापन


उक्त घटना को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा थाना ओढां, डबवाली, बड़ागुढा व ड़बवाली सीआईए से भी पुलिस बल बुलाया गया। पुलिस को दी शिकायत में आढ़ती राज कुमार विजय कुमार के संचालक विजय कुमार ने बताया कि लगभग 15-20 व्यक्ति उनकी दुकान पर रेशम सिंह को ढूंढते हुए आए और इतने में रेशम सिंह वहां पर आया। हमलावरों ने रेशम सिंह का पीटना शुरू कर दिया। रेशम जान बचाने के लिए उनकी दुकान में घुसा और पिछले दरवाजे से भाग गया।  जिस पर हमलावरों ने उसकी दुकान पर तोड़फोड़ की। उसका कहना है कि हमलावरों में से एक व्यक्ति ने फायर भी किया। थाना प्रभारी हवा सिंह ने बताया कि उक्त मामले की शिकायत आई है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें