फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के दिन दुल्हन करती रही दूल्हे का इंजतार, पर दूल्हा नहीं आया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी नहीं दी तो बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा
विज्ञापन

सिरसा। शादी के दिन दुल्हन गुरुद्वारे में अपने होने वाले दूल्हा का इंतजार करती रही, लेकिन न तो दूल्हा पहुंचा और न ही उसके परिजन। इसके बाद दुल्हन व उसके परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महिला थाने पहुंचे।
विज्ञापन

युवती के पिता ने दूल्हे पक्ष पर दहेज की मांग का आरोप लगाया है। युवती के पिता निवासी गांव मिरजापुर थेहड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बेटी का रिश्ता गांव मीरपुर निवासी युवक के साथ तय हुआ था। नौ जुलाई 2018 को लड़के वाले लड़की का शगुन लेकर उनके घर आए और लड़की को शगुन देकर रोक गए। इस दौरान लड़के वालों ने दहेज की कोई मांग नहीं की। लड़के वालों ने कहा था कि वे दहेज नहीं लेंगे और शादी का खर्चा भी स्वयं उठाएंगे। दस जुलाई को शादी की तारीख तय हुई। पिता का कहना है कि दस जुलाई सुबह पूरा परिवार सिरसा स्थित गुरूद्वारा गुरू गोबिंद सिंह में पहुंच गया। लड़की सुबह से लेकर दोपहर तक गुरुद्वारे में बैठी रही, लेकिन आनंद काज करने न तो लड़का आया न उनका परिवार। पिता ने कई बार लड़के के परिजनों को फोन किया लेकिन वे गुरुद्वारा नहीं आए। आरोप है कि लड़के वालों ने बिचौलिए के माध्यम से मांग की है कि या तो मैरिज पार्टी का खर्चा दो या फिर कोई बड़ी गाड़ी दो। इसके बाद आनंदकाज करेंगे। मांग पूरी नहीं हुई तो ये शादी नहीं होगी। शाम तक लड़की भूखी प्यासी गुरूद्वारे में बैठी रही। लड़की के परिजनों ने लड़के व उसके घरवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण ने बताया कि युवती के पिता की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें