ऐलनाबाद की युवती से चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में दुराचार
ऐलनाबाद। थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने खुद के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में रेप होने की शिकायत दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जीरो एफआईआर दर्ज करके केस सेक्टर 17 थाना पुलिस को भेज दिया है। पुलिस को दिए बयान में युवती ने अपने ही गांव के एक युवक पर दुराचार का आरोप लगाया है।
युवती ने शिकायत में बताया कि गांव का एक युवक 14 सितंबर 2018 को उसे बहकाकर चंडीगढ़ ले गया। युवक ने सेक्टर 17 स्थित एक स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक के बहकावे में आकर उसने उसके साथ चंडीगढ़ में शादी कर ली। इसके बाद दोनों चंडीगढ़ में ही एक होटल में रहने लगे। दो अक्टूबर को युवती के घरवाले उसे तलाश करते हुए चंडीगढ़ पहुंचे। आरोप है कि घरवालों को देखकर युवक भाग गया और युवती को घरवाले अपने साथ वापस घर ले आए। जांच अधिकारी राजविंद्र कौर का कहना है कि युवती के बयानों पर जीरो एफआईआर दर्ज करके चंडीगढ़ सेक्टर 17 पुलिस थाने में भेजी गई है। युवती ने संजय नामक युवक पर उसके साथ रेप करने आरोप लगाया है। चूंकि घटनाक्रम चंडीगढ़ के सेक्टर 17 पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ है इसलिए कार्रवाई चंडीगढ़ पुलिस करेगी।