फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेफ हाऊस में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सेफ हाउस में भी सुरक्षित नहीं महिलाएं , ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ने की नवविवाहिता से छेड़छाड़
विज्ञापन

सिरसा। अब सेफ हाउस में अब महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली सुरक्षा के लिए मंगलवार की रात जब महिला थाना पहुंची तो उन्होंने उसे सेफ हाउस में भेज दिया। यहां पर रात में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला के मुताबिक पुलिस कर्मचारी शराब के नशे में था। इस दौरान सेफ हाउस का प्रभारी वहां पहुंचा और उसने पुलिसकर्मी को शराब के नशे में देखकर डांटा और वापस भेज दिया। रात को करीब 11 बजे ड्यूटी बदलने पर जब महिला पुलिस कर्मचारी वहां पहुंची तो विवाहिता ने उसे मामले से अवगत कराया। महिला पुलिस कर्मी ने युवती की सुरक्षा को ध्यान में रखकर सारी रात उसे अपने साथ सुलाए रखा। घटना का पता चलने पर बुधवार दोपहर महिला अधिवक्ता संजू बाला सेफ हाउस पहुंची और युवती से घटना क्रम की सारी जानकारी जुटाई। पुलिस कर्मी की हरकत से घबराई युवती ने महिला अधिवक्ता से गुहार लगाई कि वो एक ओर रात सेफ हाउस में नहीं गुजार सकती, प्लीज उसे यहां से ले जाओ। इस दौरान उक्त पुलिस कर्मी भी सेफ हाउस में आ पहुंचा और अपनी गलती स्वीकार करते हुए युवती व महिला अधिवक्ता के पैर पकड़े लगा। पुलिस कर्मी ने इस दौरान भी शराब पी रखी थी।
पति का घर छोड़कर महिला थाने आई थी नव विवाहिता
नव विवाहिता का कहना है कि एक महीने पहले परिवार वालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ जबरन उसकी शादी गांव में रहने वाले एक युवक से करवा दी थी। शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति चट्टा (हेरोइन) का नशा करता है। इसलिए उसने पति को छोड़कर जाने का फैसला कर लिया। मंगलवार शाम को युवती ससुराल से भागकर सिरसा पहुंची। अपने परिवार व ससुराल वालों से अपनी जान बचाने के लिए युवती महिला पुलिस थाने आ गई। महिला थाना पुलिस ने युवती को सुरक्षित रखने के लिए उसे सेफ हाउस में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी की हरकत से डर गई
सेफ हाउस पहुंचने के बाद ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी ने उसे कमरे में ले जाकर बैठा दिया। इस समय ड्यूटी पर कोई महिला पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थी। जो पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात था उसने शराब पी रखी थी। युवती का कहना है कि जब वह कमरे में बैठी तो पुलिस कर्मी उसके पास आया और उसके फेस व शरीर पर हाथ लगाने लगा। उसकी हरकत से वह डर गई। भयभीत युवती को जब प्यास लगी तो सेफ हाऊस की गैलरी में जाकर पानी पीने लगी। पुलिस कर्मी भी उसके पास आकर खड़ा हो गया। इतने में सेफ हाऊस इंचार्ज आ गया और उसने पुलिस कर्मी को नशे में देखकर उसे यहां से भेज दिया।
गेट की कुंडी लगाकर अंदर बैठना पड़ा
सेफ हाउस इंचार्ज ने युवती से कहा कि तुम कमरे में बैठ जाओ और अंदर से गेट बंद कर लो। महिला पुलिस कर्मी ड्यूटी पर आने वाली है, फिर गेट खोल लेना। इसके बाद युवती ने अंदर से कुंडी लगाकर गेट बंद कर लिया। रात करीब साढ़े दस बजे महिला पुलिस कर्मी ड्यूटी पर आई तो युवती ने कमरे का गेट खोला। इसके बाद युवती ने महिला पुलिस कर्मी को सारी आप बीती बताई। महिला पुलिस कर्मी ने युवती को उक्त पुलिस कर्मी का नाम बताते हुए कहा कि उक्त पुलिस कर्मी ड्यूटी पर हमेशा शराब पीये हुआ होता है। इसके बाद युवती ने मोबाइल से अपने एक परीचित को फोन करके घटना की जानकारी दी।
खुफिया कैमरे में कैद हुई बातचीत
महिला अधिवक्ता संजू बाला बुधवार दोपहर युवती से मिलने सेफ हाउस पहुंची और सारी बातचीत को खुफिया कैमरे में कैद किया ताकि पुलिस अधीक्षक को सबूत के तौर पर सेफ हाउस की असलियत बताई जा सके। एडवोकेट संजू बाला ने युवती से सारी आपबीती जानी। इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिस कर्मी ने एडवोकेट संजू बाला से अपने सीनियर ऑफिसर से मोबाइल पर बात करवाई। संजू बाला ने सीनियर ऑफिसर से कहा कि रात को सेफ हाउस में एक पुलिस कर्मी ने युवती के साथ गलत हरकतें की। उक्त पुलिस कर्मी ने शराब पी रखी थी। युवती सेफ हाउस में सेफ नहीं है इसलिए हम उसे यहां से ले जाना चाहते हैं।
मंगलवार शाम को एक नवविवाहित युवती महिला थाने में आई थी। उसने बताया कि उसे अपने परिजनों व ससुराल वालों से खतरा है। युवती ने बताया कि वे अपने घर नहीं जाना चाहती। उसकी सुरक्षा को देखते हुए हमने युवती को सेफ हाउस भेज दिया। उसके साथ वहां क्या हुआ इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं। इसका पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

सुनीता रानी, महिला थाना प्रभारी सिरसा।
युवती के साथ हुई घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी जाएगी। मैं एसपी ऑफिस में गए थी, लेकिन एसपी नहीं मिले। वो किसी कार्यक्रम में भाग लेने डबवाली गए हुए हैं। सेफ हाउस में तैनात पुलिस कर्मचारी बार-बार माफी मांग रहे हैं।
संजू बाला, महिला अधिवक्ता।
फोटो नंबर 19
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें