फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिड़की तोड़ एसबीआई के स्ट्रांग रूम तक पहुंचे चोर, नहीं काट पाए स्ट्रांग रूम तो बच गए 14 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
खिड़की तोड़ एसबीआई के स्ट्रांग रूम तक पहुंचे चोर, नहीं काट पाए स्ट्रांग रूम तो बच गए 14 लाख
विज्ञापन

झज्जर/बेरी। मुख्य बाजार स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे लोहे की खिड़की तोड़कर दो चोर घुस गए। दोनों चोर स्ट्रांग रूम तक पहुंच भी गए, लेकिन स्ट्रांग रूम न कटने चोरी के मंसूबे मेें कामयाब नहीं हो पाए। चोरी की घटना का बैंक प्रबंधक को बुधवार की सुबह उस समय लगा, जब बैंक के गार्ड ने सुबह करीब 9 बजे बैंक का ताला खोला। गार्ड ने पाया कि बैंक में काफी सामान बिखरा पड़ा है और बैंक की छत टूटी हुई है। गार्ड ने उसी समय पुलिस कंट्रोल रूम में 100 नंबर पर फोन किया। जिसके बाद बेरी थाना प्रभारी सोमबीर, बेरी शहर चौकी इंचार्ज पवन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन करने के बाद इस मामले की जांच की। पुलिस ने सबूत जुटाने के लिए मौके पर एफएसएल की टीम भी बुलाई।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
चोरों के बैंक में घुसने का सीन सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। इस सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक बजकर 35 मिनट पर दो युवक अपने मुंह पर कपड़ा बांध कर बैंक के अंदर दाखिल हुए और बाद में स्ट्रांग रूम के पास पहुंचने के बाद भी वह चोरी करने में असफल नहीं हुए और वापिस लौट आए।
विज्ञापन


चोरी होने से बचा 14 लाख का कैश
बैंक प्रबंधन के अनुसार बैंक में रुपये रखने की लिमिट करीब 15 लाख है और बीती रात बैंक के स्ट्रांग रूम में साढ़े 14 लाख रुपये रखे भी थे। लेकिन चोर उन तक पहुंचने में असफल रहे।

इस तरह की वारदात
रात को बैंक में चोरी के प्रयास से घुसे नकाबपोश ने सबसे पहले बैंक में लगे सॉयरन को तोड़ा उसके बाद बैंक मैनेजर के रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के सिस्टम की पिन निकाली। जिससे केवल चोरों की बैंक में घुसने की तस्वीर कैद हो पाई।

चोरी में प्रयोग सामान मौके पर छोड़ गए चोर
चोर जब बैंक के स्ट्रांग रूम में चोरी करने में असफल हुए थे। जिसके बाद स्ट्रांग रूम की दीवार तोडने के लिए लाए रॉड को वहीं छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने खिड़की को काटने के लिए प्रयोग की गई ब्लेड भी मौके से बरामद की है। वहीं चोरों के फुट प्रिंट भी एक कुर्सी पर मिले हैं।
विज्ञापन



बेरी के एसबीआई बैंक में बीती रात चोरों के घुसने की सूचना उन्हें कंट्रोल रूम से प्राप्त हुई थी। उसके बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। मौके पर एफएसएल की टीम बुलाकर सबूत जुटाएं गए हैं। बैंक मेें चोर छत के रास्ते से अंदर घुसे है और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
- सोमबीर, बेरी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें