फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर खाते से निकाले एक लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम बदलकर खाते से निकाले एक लाख
विज्ञापन

सिरसा। दो युवकों ने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ढाणी 400 निवासी कुंदन लाल तीन जुलाई को शाम चार बजे डबवाली रोड स्थित एसबीआई के एटीएम में पहुंचा। कुंदन एटीएम से रुपये निकालने लगा तो अंदर खड़े दो युवकों ने उसे बातों में उलझा लिया। कुंदन का कहना है कि उक्त युवकों ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया, लेकिन उसे इसका पता नहीं चला। चार जुलाई को उसके मोबाइल पर बैंक का एसएमएस आया। जिसे पढने पर उसे पता चला कि उसके खाते से एक लाख रुपये निकाले गए हैं। इसके बाद कुंदन ने पुलिस थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई। कुंदन का कहना है कि उक्त युवकों ने धोखे से उसका एटीएम कार्ड उसके खाते से एक लाख रुपये निकाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें