फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्स व महिला वार्ड सर्वेंट विवाद दोनों पक्षों के माफी मांगने पर निपटा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टाफ नर्स व महिला वार्ड सर्वेंट विवाद दोनों पक्षों के माफी मांगने पर निपटा
विज्ञापन

गायनी वार्ड में बधाई लेने वाली स्टाफ नर्सों पर सख्त दिखे अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। पिछले चार दिनों से स्टाफ नर्सों व महिला वार्ड सर्वेंट में चल रहा विवाद शुक्रवार को दोनों पक्षों द्वारा माफी मांग लेने व लिखित में समझौते के बाद निपट गया। स्टाफ नर्स ने अधिकारियों के सामने माफी मांगी और भविष्य में इस प्रकार की किसी घटना को न दोहराने की बात कही। वहीं महिला वार्ड सर्वेंट ने भी स्टाफ नर्स के माफी मांगने के बाद अधिकारियों के समझाने पर समझौते पर सहमति जताई। लेकिन वार्ड सर्वेंट ने स्टाफ नर्स से लिखित तौर पर लिया कि भविष्य में वो उनके साथ किसी प्रकार का अभद्र व्यवहार नहीं करेंगी और न ही कोई जातिसूचक गालियां निकालेंगी। दूसरी ओर अस्पताल के महिला प्रसूति वार्ड में स्टाफ नर्स द्वारा बधाई मांगने के मामले में अधिकारी काफी सख्त दिखे। समझौते के बाद अस्पताल प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली है।

विवाद निपटने के बाद डिप्टी सिविल सर्जन ने ली स्टाफ नर्सों की क्लास:
पिछले चार दिनों से स्टाफ नर्सों व महिला वार्ड सर्वेंट के बीच चल रहे विवाद पर जहां विराम लग गया। वहीं गायनी वार्ड में बच्चे के जन्म पर ली जाने वाली बधाई को लेकर अस्पताल के डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण काफ सख्त दिखे। डिप्टी सिविल सर्जन ने पिछले पांच सालों में स्टाफ नर्स द्वारा ली जाने वाली बधाई का गणित बिठाया। जोकि लाखों में था। आसपास था। जिस पर उन्होंने स्टाफ नर्स से कहा कि क्यों न इस राशि को सभी में बांटकर इसकी भरपाई करवाई जाए। काफी देर तक चली बातचीत के बाद डिप्टी सिविल सर्जन ने पिछले दो सालों का ब्योरा ही स्टाफ नर्सों के सामने रखते हुए कहा कि दो सालों में जितनी राशि बधाई के तौर पर ली गई है। उससे अस्पताल में मरीजों को आने वाली प्रमुख समस्याओं को दूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स:
दोनों पक्षों द्वारा माफी मांग लेने पर मामला निपट गया है। गायनी वार्ड में बधाई लेने का मामला गंभीर है। पूर्व में भी उन्होंने एक स्टाफ नर्स को रात को 500 रुपए की बधाई लेते रंगे हाथों पकड़ा था। स्टाफ नर्सों को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना संज्ञान में न आए। अन्यथा वे परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
-डॉ. वीरेश भूषण, डिप्टी सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें