फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानियां रोड पर दो समुदाय के बीच बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां रोड पर दो समुदाय के बीच बवाल
विज्ञापन

वाल्मीकि समुदाय के युवकों ने धर्मवीर गुर्जर पर किया तेजधार हथियारों से हमला
गुस्साएं गुर्जर समुदाय ने हमलावरों की तीन बाइकों को लगाई आग, छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका
तीन दिन पहले हुआ था आपस में विवाद, घटना के बाद शहर में फैली दहशत, क्षेत्र में सुरक्षा बल तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
शहर में बुधवार सुबह दो समुदायों के बीच जमकर बवाल हुआ। एक समुदाय के युवकों द्वारा दूसरे समुदाय के युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया गया तो गुस्साए दूसरे समुदाय ने हमलावरों के बाइकों को आग के हवाले कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स को मौके पर भेजा गया। दकमल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और बाइकों में लगी आग पर काबू पाया। हमले में एक युवक समेत तीन लोगों को गंभीर चोटें आईं। इन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

रानियां रोड निवासी धर्मवीर गुर्जर का तीन दिन पहले वाल्मीकि समुदाय के कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद वाल्मीकि समुदाय के युवकों इसे अपनी नाक का सवाल बनाया लिया और उन्होंने धर्मवीर गुर्जर से बदला लेने की ठान ली। बुधवार सुबह करीब दस बजे धर्मवीर गली में बैठा था। इसी दौरान वाल्मीकि समुदाय के कई युवक तीन बाइकों पर तो कुछ पैदल गली में आए। इनके पास तेजधार हथियार थे। उक्त युवकों ने ललकारते हुए गली में धर्मवीर की ओर भागना शुरू किया। धर्मवीर ने भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे पकड़कर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मान सिंह नामक व्यक्ति ने धर्मवीर को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद गुर्जर समुदाय के लोग घरों से बाहर निकलने लगे तो हमलावर अपनी बाइकें छोड़कर भाग खडे़ गए। हमले से गुस्साए लोगों ने हमलावरों की तीन बाइकों को आग लगा दी। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके हिंसा होने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस अधिकारी सकते में आ गए। प्रशासन की ओर से पुलिस फोर्स और अर्द्ध सैनिक बलों को मौके पर भेजा। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को अपने घेरे में ले लिया। दमकल विभाग की गाड़ी जब तक मौके पर पहुंची तीन बाइकें जलकर खाक हो चुकी थी। डीएसपी हेड क्वार्टर विजय कक्कड़ और सिटी एसएचओ ने मौके पर जाकर घटना के संबंध में जारी जानकारी जुटाई। घायल धर्मवीर और मान सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया।

दूसरे समुदाय के संदीप को भी आई चोट
हमले के दौरान वाल्मीकि समुदाय के संदीप कुमार को भी चोटें आईं। घायल संदीप का कहना है कि धर्मवीर ने तीन दिन पहले अपने कुछ साथियों के साथ उसकी पिटाई की थी। इसी बात को लेकर उसके साथियों में रोष फैल गया और धर्मवीर से बदला लेने का मन बनाया। घायल धर्मवीर के पिता संतलाल का कहना है कि उसका बेटा कपड़ों की दुकान में काम करता है। बुधवार को वह घर के बाहर गली में बैठा था। अचानक ललकारते हुए 10-15 युवक गली में आए और धर्मवीर पर हमला कर दिया। शोर शराब होने पर गली वासियों ने उसे छुड़वाया। इसमें मान सिंह को चोट आईं।

इलाके में फैली अफवाह
पांच दिन बाद कर्फ्यू हटने की लोगों में खुशी थी। सब अपने-अपने कामों में जुटे हुए थे। इसी बीच रानियां रोड पर बाइकों को आग लगाए जाने की बात आग की भांति शहर में फैल गई। अफवाह ये फैली की डेरा प्रेमियों ने रानियां रोड पर बाइकों को आग के हवाले कर दिया। इस अफवाह से शहरवासी एक बार फिर दहशत में आ गए। उन्हें लगा कि मामला फिर बढ़ेगा, लेकिन कुछ देर बाद जब यह बात साफ हो गई कि बाइकों को आग डेरा प्रेमियों ने नहीं लगाई अपितु झगड़े के दौरान एक गुट ने हमलावरों के बाइकों को आग लगाई है तो शहरवासियों ने राहत की सांस ली। डीएसपी हंसराज बिशभनोई ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


घायलों के बयान दर्ज
पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचकर घायल धर्मवीर का बयान दर्ज किया। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण का कहना है कि घायलाें का बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोनाें पक्षों क लोगों का बयान लिया जा रहा है। एहतियात के तौर पर रानियां रोड क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें