गल्ला उठाकर फरार हुआ युवक चांदीनगर (बागपत)। रटौल बस स्टैंड पर असलम की दुकान है। बुधवार देर शाम एक युवक दुकान पर पहुंचा। अचानक ही दुकान से गल्ला उठाया और वह भागने लगा। लोगों ने पीछा किया तो आरोपी गल्ला सड़क पर फेंककर भाग गया।