फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद से लदा ट्रेक्टर बना बाइक सवारों के लिए काल, एक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ओढां।
ओढां से नुहियांवाली रोड पर ईंट भट्ठे के निकट मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद नुहियांवाली में शोक की लहर है।
मंडी कालांवाली में वर्कशॉप का काम करने वाले नुहियांवाली निवासी कुलवंत, दयाराम और संदीप सुबह बाइक पर सवार होकर रोजाना की तरह काम पर जा रहे थे। गांव से करीब दो किलोमीटर दूर ईंट भट्ठे के निकट ओढां के ओर से खाद भरकर जा रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 24 वर्षीय कुलवंत के सिर में गहरी चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि संदीप और दयाराम को भी गंभीर चोटें आईं हैं। दुर्घटना की सूचना पाकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए दोनों घायलों को सिरसा पहुंचाया। वहीं, सूचना के आधार पर ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया। एएसआई जय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई अमीलाल के बयान पर ट्रैक्टर चालक ओढां निवासी मक्खन सिंह के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात माह पूर्व ही हुई थी कुलवंत की शादी
मृतक कुलवंत अपने भाई बलवंत से बड़ा था। दोनों की विगत वर्ष की 17 जून को शादी हुई थी। घर में खुशी का अभी आगमन हुआ ही था कि मौत भी दबे पांव प्रवेश कर गई। कुलवंत की पत्नी पूनम के हाथों की अभी मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि इस दुर्घटना ने उसे कभी न भरने वाला जख्म दे दिया। दुर्घटना की सूचना जैसे ही मृतक के परिजनों को लगी तो चीख पुकार मच गई और कुलवंत की पत्नी पूनम बेसुध हो गई। किसी ने भी नहीं सोचा था कि आधा घंटा पहले घर से रवाना हुए कुलवंत की ये सूचना आएगी। मृतक का अति गमगीन माहौल में संस्कार कर दिया गया। वहीं, इस हादसे में संदीप की भी हालत गंभीर बताई गई है। संदीप को सिर पैर और बाजू पर गंभीर चोटें लगने के चलते सिरसा से अग्रोहा ले जाया गया है। तीनों युवक हर रोज एक बाइक पर सवार होकर काम पर जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें