झोटे को मशाल से जलाने वाले आरोपियों पर केस दर्ज
ओढां। गांव शेखूपुरिया में वीरवार को एक झोटे को मशाल से दागने के मामले में पुलिस ने ग्रामीणों के बयान दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस कार्रवाई से पूर्व आरोपियों ने गांव की चौपाल में इस कृत्य के लिए क्षमा याचना भी की लेकिन लोग उनकेे खिलाफ कार्रवाई के लिए अड़ गए। झुलसे झोटे को उपचार के लिए गौशाला में रखा गया है। मामले की जांच कर रहे सुखदर्शन सिंह ने बताया कि इस संबंध में आरोपी मंगू उर्फ कृष्ण व रामचंद्र के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।