सिरसा। सिटी डवबाली पुलिस ने गश्त के दौरान नजदीक चौटाला रोड़ मंड़ी डवबाली क्षेत्र से एक युवक को 6 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान राकेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 7 मंड़ी डबवाली के रुप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से सप्लायर के बारे में जानकारी हासिल कर दो लोगों के खिलाफ थाना सिटी डवबाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
थाना सिटी डवबाली पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक चरणजीत सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गश्त के दौरान चौटाला रोड मंडी डबवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान सामने से आ रहे युवक ने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश की। शक होने पर टीम ने युवक को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जा से 6 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।