फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबपोशों ने गन प्वाईंट पर की पेट्रोल पंप पर लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ओढां (सिरसा)।
बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव साहुवाला प्रथम में वीरवार रात को दो बाइक सवार नकाबपोश गन प्वाइंट पर पेट्रोल पंप से लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पाकर बडागुढा व सीआईए पुलिस ने क्षेत्र में तुरंत नाकाबंदी करते हुए काफी दौड़ धूप भी की लेकिन लुटेरे पुलिस को गच्चा देने में कामयाब हो गए। लुटेरों ने इस घटना को महज छह से सात मिनट में अंजाम दिया।
राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर साहुवाला प्रथम के निकट नहर पुल के समीप स्थित गजराज पेट्रो सिटी के कारिंदे राकेश व नरेश के मुताबिक वीरवार रात्रि करीब साढे़ आठ बजे वे दोनों व गांव का एक अन्य व्यक्ति पंप पर मौजूद थे। इसी दौरान बिना नंबरों की एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक आए जिन्होंने आते ही गन दिखाकर तीनों को कैबिन में ले गए और उनसे नकदी क ा थैला छीनते हुए अलमारी में रखा अन्य कैश भी लूटकर फरार हो गए। कारिंदों के मुताबिक दोनोें युवक पिस्तौल से लैस थे। पंप के मालिक चंद्र झूंथरा ने बताया कि कारिंदों से लूट की सूचना मिलते ही उन्होंने सिरसा व बड़ागुढ़ा पुलिस को घटना से अवगत कराया। पंप मालिक के मुताबिक लुटेरे पंप से 50 हजार रुपये की नकदी व दो मोबाइल लूट ले गए। सूचना पाकर पहुंची बड़ागुढ़ा पुलिस के अलावा सीआईए व स्पेशल स्टाफ ने जिला में नाकाबंदी करतेे हुए लुटेरों को पकड़ने के लिए काफी दौड़-धूप की लेकिन लुटेरे पुलिस को गच्चा देने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पंप पर आठ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। लेकिन उनकी डीवीआर खराब होने के चलते लुटेरों की फुटेज कैमरे में कैद नहीं हो पाई। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो सीसीटीवी की डीवीआर खराब पाई गई। पुलिस का कहना है कि तकनीकी एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है ताकि फु टेज मिल सके ।

दो माह पूर्व भी हुई थी लूटपाट
बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र में पिछले कुछ माह से चोरी व लूटपाट की घटनाओं में इजाफा हुआ है। 11 अगस्त की रात्रि को बाइक सवार लुटेरों ने गांव ढाबां में हरी फिलिंग स्टेशन पर लूट की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि सीआईए पुलिस ने इस गुत्थी को करीब 10 दिन के अंतराल में ही सुलझाते हुए दो युवकों को काबू कर लिया था। इसके अलावा कु छ दिन पूर्व गांव दौलतपुर खेड़ा में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण व नकदी पर हाथ साफ किया था। क्षेत्र में चोरी व लूटपाट की बढ रही घटनाओं के बाद लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन


मामले की जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी की थी। लेकिन लुटेरे फरार होने में कामयाब रहे। सीसीटीवी की डीवीआर खराब है जिसके लिए एक्सपर्ट की सहायता से फुटेज निकालने में लगे हुए हैं। पुलिस ने लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर गहनता से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
-कंवर सिंह, थाना प्रभारी बड़ागुढ़ा


पेट्रोल पंप पर नकाबपोशों ने नकदी से भरा बैग और दो मोबाइल लूटे
छह से सात मिनट में गन प्वाइंट पर दिया वारदात को अंजाम
आठ सीसीटीवी लगे होने के बाद भी नहीं हुई वारदात कैद
-------------------------------
फोटो:22 पंप पर कार्रवाई करती पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें