फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर केदारपुर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज थानाक्षेत्र के केदारपुर गांव में बृहस्पतिवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर हजारों के आभूषण और नकदी उठा ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। केदारपुर गांव निवासी फूलगेन सिंह का परिवार हर रोज की तरह बृहस्पतिवार की रात खाना आदि खाकर सो गए। देर रात आए चोरों ने एक लाख से अधिक के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के मुताबिक अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमका और 10 हजार नकदी ले गए। सुबह एक खेत में बाक्स टूटा मिला। बताया जाता है कि फूलगेन सिंह के यहां फरवरी में बेटी की शादी है। परिवार के लोग उसी शादी की तैयारी में आभूषण, कपड़े आदि एकत्रित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें