दो कारों की भिड़ंत में तीन महिलाओं समेत छह घायल
ऐलनाबाद । कोटली, मल्लेकां रोड पर गांव ममेरा चौक के पास शुक्रवार सुबह दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई । इस हादसे में आल्टो कार पलट गई वहीं इनोवा गाड़ी सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में 3 महिलाओं सहित कुल 6 लोग घायल हो गए । उन्हें ऐलनाबाद नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया गया है । दोनों गाड़ियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं जबकि घायल सभी छह लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं ।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आल्टो कार बालासर से ममेरां जा रही थी। जबकि इनोवा गांव पोहड़का से हनुमानगढ़ की ओर जा रही थी । सुबह करीब साढ़े 10 बजे जैसे ही दोनों गाड़ियों की ममेरां चौके के पास सीधी टक्कर हो गई । भिड़ंत इस कदर जबरदस्त थी कि आल्टो गाड़ी पलटकर दूसरी ओर जा गिरी तो इनोवा सड़क किनारे पेड़ से जा टकरा गई । घायलों में मनप्रीत पोहड़का, फूलनदेवी पोहड़का, सागर सदरपुर (हिसार), मोहिनी पत्नी भगा राम बालासर, पार्वती पत्नी संतलाल बालासर हैं । घटनास्थल पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को ऐलनाबाद नागरिक अस्पताल ले जाया गया । यहां उपचार के बाद उन्हें सिरसा रैफर कर दिया गया है ।
फोटो पांच