फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों के शोरूम में लगी आग, 15 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़ों के शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

-दमकल कर्मचारियों के साथ शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के जवानों ने संभाला मोर्चा
शराब के नशे में धुत दिखाई दिए फायर ऑफिसर, एसडीएम बोले, करेंगे कार्रवाई
सिरसा।
स्थानीय मोहता मार्केट स्थित एक शोरूम में सोमवार सायं आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के कर्मचारियों और डेरा सच्चा सौदा की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का कार्य किया। डेरा सच्चा सौदा की दमकल गाड़ी सहित दमकल विभाग, मार्केट कमेटी, एयरफोर्स स्टेशन से पहुंची अनेक गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस आग में 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस शोरूम में तीसरी बार आग लगी है।
मोहता मार्केट स्थित विशाल होजरी शोरूम की ऊपरी मंजिल पर सोमवार सायं शार्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही आग धधक उठी और देखते ही देखते ऊपरी पूरी मंजिल में आग फैल गई। शोरूम संचालक ने इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग में दी। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग के कर्मचारी दमकल गाड़ियों सहित मौके पर पहुंचे। वहीं आग लगने की सूचना मिलने पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स के जवान भी दमकल गाड़ी के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा एयर फोर्स स्टेशन, मार्केट कमेटी से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल विभाग के कर्मचारियों व डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने मिलकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया। वहां पर भीड़भाड़ वाला क्षेत्र होने के कारण कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान की ऊपरी मंजिल पर रखा लाखों रुपये का कपड़ा जल गया। दुकान संचालक विशाल के अनुसार उनका करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उधर, आग लगने की सूचना मिलने पर एसडीएम बिजेंद्र हुड्डा, डीएसपी विजय कक्कड़, तहसीलदार बजीरचंद, पटवारी तेजभान, शहर थाना प्रभारी राम सिंह, सदर थाना प्रभारी दलीप सिंह के अलावा कांग्रेस नेता होशियारी लाल मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मचारियों ने पूरे बाजार को एक तरफ से सील कर दिया तथा दमकल गाड़ियाें को आगजनी स्थल तक पहुंचने के लिए रास्ता खुलवाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वायु सेना क र्मियों की सूझबूझ आग बुझाने में कारगर रही।

ऑन ड्यूटी शराब के नशे में दिखे फायर ऑफिसर
एक तरफ जहां दमकल कर्मचारी, डेरा सच्चा सौदा के सेवादार और प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी आगजनी से निपटने में लगे थे, वहीं फायर ऑफिसर सज्जन कुमार ड्यूटी पर ही शराब के नशे में धुुत दिखाई दिए। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीएम बिजेंद्र हुड्डा को जब इस बारे में पता चला तो उन्हाेंने कहा कि उनका पहला कार्य आग से निपटना है। बाकी रही बात अधिकारी के शराब पीकर ड्यूटी करने की तो इन पर कार्रवाई वे बाद में देखेंगे। ड्यूटी पर शराब पीना गलत है, ऐसे अधिकारी पर कार्रवाई जरूर करेंगे।
विज्ञापन


एक बार फिर मददगार बने ग्रीन एस के जवान
शहर में जब कभी भी आग लगने की घटना होती है तो दमकल कर्मचारियों के साथ शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के जवान डेरा प्रमुख संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां के वचनों पर चलते हुए दूसरों के दर्द को बांटने के लिए मौके पर पहुंच जाते हैं। इस मौके पर सेवादार कस्तूर इंसां, संदीप इंसां, सन्नी इंसां, जोनी इंसां, शीलू इंसां, सूरज इंसां, आशाराम इंसां, संदीप चुघ इंसां, अशोक इंसां के अलावा काफी संख्या में सेवादार आग बुझाने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें