सिरसा। नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक देवेंद्र बिश्रोई की अगुवाई में मंगलवार को टीम ने शहर के विभिन्न एरिया में पॉलिथीन की जांच की। जिन दुकानों पर पॉलिथिन बैग पाए गए, उनके चालान किए गए। मंगलवार को तीन दुकानदारों के लिए 1500-1500 रुपये के चालान किए गए।
टीम में देवेंद्र बिश्नोई के अलावा सिटी टीम लीडर विजय कुमार, सफाई निरीक्षक जोगिंद्र सिंह, सफाई निरीक्षक अवतार सिंह भी शामिल थे। टीम ने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे सब्जी मंडी और घंटाघर चौक के निकट दुकानों की औचक जांच की। सीएसआई देवेंद्र बिश्रोई ने बताया कि जांच के दौरान राहुल लिफाफा स्टोर से 350 ग्राम पॉलिथीन बैग पाया गया। जिस पर 1500 रुपये का जुर्माना किया गया। इसी प्रकार गिरधारी लाल से 400 ग्राम पॉलिथीन मिलने पर 1500 रुपये और मनोज कुमार से 300 ग्राम पॉलिथीन मिलने पर 1500 रुपये का चालान किया गया।