फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसी तेज रफतार कार, बाल-बाल बचा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचा परिवार
विज्ञापन

बस स्टैंड पर कुछ ही मिनट पूर्व वैन में सवार हुए थे बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
ओढां।
थाना क्षेत्र के गांव नुहियांवाली में एक कार एक मकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। इस दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना का जायजा लिया।
गांव घुंकावाली की तरफ से वीरवार सुबह एक तेज रफ्तार में आ रही एक कार नुहियांवाली में घुंकावाली बस स्टैंड के मोड़ पर बेकाबू होकर हरचंद नामक व्यक्ति के घर की दीवार तोड़कर अंदर जा घुसी। इस हादसे में घर में काम कर रही दो महिलाओं ने भागकर जान बचाई। घटना के बाद बस स्टैंड पर बैठे लोगों ने कार चालक को बाहर निकाला। गनीमत ये रही की इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई।
विज्ञापन

हरचंद की पत्नी अंगूरी देवी के अनुसार वह आग जलाने के लिए दीवार के साथ पड़ी लकड़ियां निकाल रही थीं उसी समय कार अपनी तरफ आती देख उसने और आंगन में बैठी उसकी सास चैना देवी ने भी भागकर जान बचाई। गनीमत ये रही की कार दीवार के पास गड्ढे से होकर दीवार तोड़कर वहीं रुक गई अन्यथा घर में जानी नुकसान हो सकता था। इस हादसे के बाद कार चालक घुंकावाली निवासी गोरा सिंह ने मौके से खिसकने में ही गनीमत समझी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी थी, जिसके चलते चालक मोड़ पर संतुलन खो बैठा। कार मकान की दीवार तोड़कर अंदर जा घुसी। अगर दीवार के पास गड्ढा न होता तो कार घर में घुसकर नुकसान कर सकती थी। हादसेे की सूचना पाकर ओढां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना का जायजा लेकर छानबीन की तो कार को घुंकावाली निवासी गोरा सिंह चला रहा था। उक्त व्यक्ति ने कुछ दिन पूर्व ही नई कार ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें