फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहम सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा हरमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अहम सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा हरमेल
विज्ञापन

अदालत से रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग करेगी पुलिस
दिल्ली ले गए थे डेरा से जुड़े कई दस्तावेज
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम की गाड़ियों का मैकेनिक हरमेल पुलिस से काफी बातें छुपा रहा है। कई बातों का संतोषजनक जवाब देने की बजाय वो पुलिस गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में अब पुलिस अदालत से हरमेल सिंह की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग करेगी। रविवार दोपहर हरमेल की रिमांड अवधि समाप्त होगी।
विज्ञापन

डिंग पुलिस का कहना है कि 28 अगस्त को फूलकां में लैंड क्रूजर को आग लगाने के बाद हरमेल और उसके साथी नटार में दूसरी गाड़ी खड़ी करके दिल्ली चले गए थे। डेरा सच्चा सौदा से जुडे़ कई अहम दस्तावेज भी वो अपने साथ दिल्ली ले गए थे। पुलिस ने जब हरमेल से इन दस्तावेजों के बारे में पूछा तो वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। हरमेल सिंह का कहना है कि न्यूज चैनलों पर चल रही खबरों को देखकर वह और उसके साथी घबरा गए थे। ऐसे में उन्हें ये डर सताने लगा कि अगर पुलिस फोर्स ने डेरा सच्चा सौदा में आकर तलाशी ली तो वे फंस सकते हैं। इसलिए उन्होेंने लैंड क्रूजर गाड़ी में सारे अहम दस्तावेज रखें और फूलकां के पास ले जाकर लैंड क्रूजर को आग लगा दी। इसके अलावा हरमेल अपने साथियों के नाम भी बदल-बदल कर बता रहा है। डिंग थाना इंचार्ज जंगीर सिंह कहना है कि मामले से जुड़ी हर कड़ी को सुलझाने के लिए हरमेल सिंह की रिमांड अवधि बढ़ाई जानी जरूरी है। रविवार को अदालत से उसकी रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की जाएगी। हरमेल ने अपने जिन साथियों के बारे में बताया है उनकी धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी की जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें