भगोड़े आरोपी को पकड़ने गांव काशी का बास पहुंची पंजाब पुलिस
ऐलनाबाद। पंजाब से रामपुराफूल पुलिस रविवार को गांव काशी का बास में अदालत से घोषित भगोड़े धनराज स्वामी को पकड़ने पहुंची। दो बार छापामारी के बाद भी धनराज को अब तक नही पकड़ा जा सका है। तीन घंटे प्रयास के बाद आखिरकार पंजाब पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। बता दें कि धनराज ने रामपुरा फुल की संदीप इंडस्ट्री से कैटल फीड खरीदी थी। जिसका भुगतान न करने पर उन्होंने धनराज के खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाया था।
पंजाब से आई टीम का नेतृत्व करने वाले हैंड कांस्टेबल जसविंदर सिंह ने बताया कि रामपुराफूल कोर्ट के एसडीजेएम सुखविंद्र सिंह ने चैक बाउंस व धोखाधड़ी के एक मामले में काशी का बास वासी धनराज को तलब किया था। उसे 30 दिन का समय दिया गया था। अदालत में न पहुंचने पर उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया। अदालत के आदेश पर रामपूरा फूल थाना में मामला दर्ज किया गया है। जिसमें उसकी प्रापर्टी की कुर्की के भी आदेश हैं ।