फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी डबवाली से युवती का अपहरण, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी डबवाली से युवती का अपहरण, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
मंडी डबवाली निवासी एक व्यक्ति ने गांव अबूबशहर के एक युवक पर अपनी बेटी का अपहरण कर उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले जाने के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि गांव अबूबशहर निवासी कर्ण सिंह नामक युवक पिछले काफी समय से उसकी बेटी पर बुरी नजर रखे हुए था। 22 मई की रात्रि करीब 8 बजे जब उसकी बेटी किसी काम से पड़ोस के घर से आ रही थी तो उक्त युवक उसका अपहरण कर उसे किसी अज्ञात स्थान पर ले गया। उन्होंने अपने स्तर पर दोनों की काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बिना एनओसी कॉलोनी काटी, दो लोगों पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
शहर के खाजाखेड़ा रोड पर बिना एनओसी के अवैध कॉलोनी काटने के आरोप में पुलिस ने जिला नगर योजनाकार अधिकारी की शिकायत पर गांव खाजाखेड़ा के दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में जिला नगर योजनाकार अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि गांव खाजाखेड़ा निवासी तारा सिंह पुत्र दयालसिंह बिना एनओसी के खाजाखेड़ा रोड पर अवैध कॉलोनी काट रहे थे। हालांकि उसे नोटिस भी दिया गया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। दूसरे मामले में अनिल कुमार ने बताया कि गांव खाजाखेड़ा निवासी बिमला देवी पत्नी वेदप्रकाश ने भी इसी रोड पर बिना एनओसी प्लॉट काटे। सूचना मिलने पर विभाग की ओर से इन्हें नोटिस भी दिया गया, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में अधिकारी की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें