फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पत्नी से किया झगड़ा, फिर लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले पत्नी से किया झगड़ा, फिर लगाया फंदा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
क्षेत्र के गांव चौटाला में शुक्रवार की रात को एक व्यक्ति ने शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा किया और जब पत्नी चौकी में शिकायत करने गई तो पीछे से व्यक्ति ने घर में बने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। जब पत्नी वापस पहुंची तो घर में शोर शराबा हो रहा था। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और शव को अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

गांव चौटाला में स्थित जवाहर नगर में रहने वाले करीब 45 वर्षीय सुखमंदर सिंह उर्फ मंदर, जो शराब के नशे का आदी था। अक्सर वह शराब के लिए पत्नी से पैसे की मांग को लेकर झगड़ता रहता था। शुक्रवार रात को भी पहले उसने शराब के लिए पैसे को लेकर पत्नी से झगड़ा किया। झगड़े से तंग होकर वह चौकी में शिकायत करने चली गई। इसी दौरान पीछे से सुखमंदर ने घर में फंदा लगा लिया। जब बच्चों ने उसे लटकते देखा तो उन्हाेंने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जब उसकी पत्नी घर पहुंची तब उसका शव फंदे पर लटक था। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का निरीक्षण कर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने सुबह परिजनों के बयानों के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें