फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिले में बढ़ रहा कोरोना, वैक्सीन का स्टॉक 21 दिन से खत्म

Mon, 24 Apr 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में कोरोना से बचाव को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके चलते जिले में कोरोना संक्रमितों का संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को जिले में 30 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें से सबसे अधिक मरीज सिरसा शहर के हैं। रविवार को भी जिले में 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले थे। जिले में अब सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 84 तक पहुंच गया है।
जिले में जहां कोरोना के मामले बढ़ रहे है, लेकिन बीते 24 दिनों से स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना वैक्सीन का स्टॉक नहीं पहुंच पाया है। जिले में अभी 20 फीसदी लाभार्थियों ने दूसरी और सात हजार के लाभार्थियों ने बूस्टर डोज लगवाई है। अभी भी लोग कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें लौटाया जा रहा है। सोमवार को शहर में 13, डबवाली में चार, ऐलनाबाद में तीन, कालांवाली में दो, ओढां में दो, नाथूसरी चोपटा में तीन, माधोसिंघाना में दो, रानियां में पांच, चौटाला में दो लोग संक्रमित मिले है। इसके अलावा सोमवार को 21 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। मरीजों क बढ़ते आंकड़े ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 200 संदिग्धों के सैंपल लिए हैं। जिले का रिकवरी रेट 98.16 प्रतिशत है। अभी 180 संदिग्धों के सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन





एक अप्रैल को मुख्यालय से कोराेना वैक्सीन की मांग की गई है, लेकिन अभी तक स्टाक नहीं पहुंच पाया है।
- योगेश खन्ना, वैक्सीनेशन इंचार्ज।


वर्जन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वे अपनी नैतिक जिम्मेवारी समझ कर बचाव उपायों व एसओपी गाइडलाइन का पालन करें। कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए नागरिकों का सहयोग जरूरी है। आमजन जरा भी ढील न बरतें और टेस्टिंग व वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं। - डॉ. बुधराम, उप सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें