फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Politis: सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया के बयान पर विवाद, नप अध्यक्ष वीर शांति बोले-होगी कानूनी कार्रवाई

Sat, 15 Mar 2025 12:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ने कहा कि विधायक सेतिया लगातार विवादास्पद बयान देते रहे हैं और पहले भी नगर पालिका के एक कर्मचारी के साथ बदसलूकी कर चुके हैं, जिसके लिए उन्हें हाईकोर्ट में माफी मांगनी पड़ी थी।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप और विधायक गोकुल सेतिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक गोकुल सेतिया द्वारा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप के खिलाफ किए गए विवादित बयान ने बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। विधायक ने शोले फिल्म के डायलॉग "बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना" का संदर्भ देते हुए कहा कि "शांति, अब इन कुत्तों के सामने मत नाचना।" इस बयान को लेकर दलित समाज में भारी आक्रोश है।

विज्ञापन


अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप दलित समुदाय से आते हैं, और उनके समर्थकों का कहना है कि यह टिप्पणी न केवल उनका बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है। इस विवाद को लेकर प्रदेशभर में दलित समाज एकजुट हो रहा है और इसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं केबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का भी अपमान बताया जा रहा है।

अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप का बयान
संवाददाता सम्मेलन में अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ने विधायक सेतिया के बयान की कड़ी निंदा की और कहा कि यह बेहद अपमानजनक और अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा कि यह बयान केवल मेरा नहीं बल्कि पूरे दलित समाज का अपमान है। इसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे और एससी/एसटी एक्ट एवं मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और वकीलों से बातचीत कर आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन


दलित समाज में आक्रोश, होगा विरोध प्रदर्शन
इस बयान के बाद दलित समाज के विभिन्न संगठन एकजुट हो गए हैं और विरोध प्रदर्शन की योजना बना रहे हैं। वाल्मीकि समाज के नेताओं ने ऐलान किया है कि वे विधायक का पुतला दहन करेंगे और सार्वजनिक विरोध दर्ज कराएंगे। उन्होंने विधायक को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे व्यापक आंदोलन छेड़ देंगे।

विधायक की सदस्यता रद्द करवाने की मांग
अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ने कहा कि विधायक सेतिया लगातार विवादास्पद बयान देते रहे हैं और पहले भी नगर पालिका के एक कर्मचारी के साथ बदसलूकी कर चुके हैं, जिसके लिए उन्हें हाईकोर्ट में माफी मांगनी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व से विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग करेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायक पार्टी की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें