फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ओढ़ां में डेढ़ वर्षीय बच्चे के गले में मूंगफली का दाना फंसने से मौत

Tue, 05 May 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओढ़ां/सिरसा। ओढ़ां में डेढ़ वर्षीय बच्चे के गले में मूंगफली का दाना फंसने से मौत हो गई। सूचना के बाद ओढ़ां पुलिस ने अस्पताल में पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए परिजनों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


ओढ़ां निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका डेढ़ वर्षीय बेटा पारस सोमवार की शाम को घर पर नमकीन खा रहा था। इसी दौरान उसके गले में मूंगफली का दाना फंस गया। तबीयत बिगड़ने के बाद वे बच्चे को ओढ़ां के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां से बाद में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें