सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में सैंपल लेते टीम सदस्य। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार को रानियां स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को कई तरह की खामियां भी मिलीं। इस दौरान उड़नदस्ते को लैब बंद मिली और पानी की गुणवत्ता जांचने वाले उपकरण भी खराब मिले।
वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार के उपनिरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पब्लिक हेल्थ के एसडीओ व प्रदूषण नियंत्रण टीम के सदस्य रानियां स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में निरीक्षण करने पहुंचे। टीम को यहां काफी खामियां मिलीं। इस दौरान टीम को यहां पर 11 पानी की मोटरें बंद मिली, वहीं 3 ब्लोअर में से 2 बंद पाए गए। इसी प्रकार क्लोरिन लैब भी बंद मिली। इसके पश्चात प्रदूषण नियंत्रण टीम की ओर से सैंपल लिए गए। जिन्हें जांच के लिए अब चंडीगढ़ भेजा जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।