सिरसा। नारकोटिक्स सेल ने रेलवे फाटक क्षेत्र से एक व्यक्ति को लाखों रुपये की 2 किलो 20 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संतोष कुमार निवासी गांव नाबाड़ी तहसील हंटर गंज जिला चतरा झारखंड के रूप में हुई है।
नारकोटिक्स सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर दाता राम ने बताया कि उप निरीक्षक जगराज सिंह के नेतृत्व में एक टीम गश्त व चेकिंग के दौरान लालबत्ती चौक से रेलवे फाटक की तरफ जा रही थी। रेलवे पार्क के पास एक व्यक्ति पिट्ठू बैग लिए हुए खड़ा दिखाई दिया। शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को काबू कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लाखों रुपये की 2 किलो 20 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। संवाद