फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा-लुधियाना पैसेंजर के समय में हुआ बदलाव, सुबह 11:40 बजे होगी रवाना

Wed, 01 Jan 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। रेलवे ने सिरसा-लुधियाना पैसेंजर ट्रेन के समय में बदलाव कर दिया है। अब यह ट्रेन सिरसा रेलवे स्टेशन से सुबह 11:40 बजे रवाना होगी। इससे पहले यह ट्रेन दोपहर 1:15 पर सिरसा से रवाना होती थी।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक मनोहर लाल वर्मा ने बताया कि कुछ समय पूर्व लुधियाना पैसेंजर ट्रेन के सिरसा से हिसार के लिए रवानगी समय में परिवर्तन के लिए राष्ट्रपति से आग्रह किया था। राष्ट्रपति ने रेल यात्रियों के आग्रह पर तुरंत संज्ञान लेते हुए ट्रेन के समय में बदलाव करने के आदेश दिए।
1 जनवरी से यह ट्रेन सिरसा रेलवे स्टेशन से सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर हिसार के लिए रवाना हुई। रेल यात्रियों व आसपास के ग्रामीणों ने राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें