फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: केमिकल कंपनी के चालक ने साथियों के साथ मिलकर की 4 करोड़ की धोखाधड़ी, केस दर्ज

Wed, 01 Jan 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। केमिकल कंपनी के संचालक ने अपने चालक पर चार करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
जिला मुक्तसर साहिब पंजाब के कोटभाई निवासी बलविंद्र सिंह ने पुलिस शिकायत में बताया कि उनकी फैक्टरी मुक्तसर साहिब में है। उनके पास मोगा निवासी देवराज काफी समय से वाहन चालक का काम कर रहा था। उन्हें भी देवराज पर पूरा विश्वास था। देवराज माल लेकर हिसार के आगे आपूर्ति करता था।
पिछले कुछ समय से उनकी फर्म घाटे में जा रही थी। उन्होंने मामले की जांच की तो पता चला कि देवराज ने उनके साथ विश्वासघात कर चार करोड़ रुपये की ठगी की है। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने ठगी की बात स्वीकार कर ली। पुलिस पूछताछ में देवराज ने बताया कि उक्त हरियाणा से माल लेकर आते समय रास्ते में गांव छतेआना और गांव नटार निवासी दो लोगों के साथ मिलकर वे माल निकाल लेते थे। बलविंद्र ने पुलिस को बताया कि उनकी फर्म ने करीब 48 करोड़ रुपये का व्यवसाय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह करोड़ रुपये का माल और होना चाहिए था, लेकिन उनके पास अभी दो करोड़ रुपये का माल बचा है। ऐसे में देवराज ने इन लोगों के साथ मिलकर करीब चार करोड़ रुपये का नुकसान फर्म को पहुंचाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें