फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक मेडिकल पर केंद्रीय टीम ने मारा छापा, नशा करने में प्रयुक्त होने वाली दवाइयां मिलीं

विज्ञापन
जनता भवन रोड स्थित मेडिकल स्टोर पर लगा ताला। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। जनता भवन रोड स्थित आयुर्वेदिक मेडिकल पर जांच के लिए केंद्रीय औषधि मंत्रालय की टीम ने छापा मार जांच की। जांच के दौरान टीम के हाथ नशा करने में उपयोग होने वाली दवाइयां भी लगी है। जिसके बाद टीम के अधिकारी मेडिकल संचालक को पूछताछ के लिए साथ लेकर दिल्ली पहुुंची। हालांकि अभी मेडिकल स्टोर पर दो ताले लगे हैं।
विज्ञापन

बीते दिन जनता भवन रोड पर युवक साहित्य सदन के नजदीक स्थित आयुर्वेदिक मेडिकल पर जांच करने के लिए टीम पहुंची। टीम ने मेडिकल का रिकॉर्ड जांचा और वहां मौजूद दवाइयों के बारे में जानकारी ली। बताया गया है कि यह टीम केंद्रीय औषधि मंत्रालय की नारकोटिक्स सेल की टीम है। देर रात तक यह कार्रवाई जारी रही। टीम के अधिकारी पत्रकारों के सामने आने से बचते रहे। सूत्रों के अनुसार टीम को काफी मात्रा में नशे में उपयोग होने वाली दवाईयां बरामद की हैं। यह दवाईयां प्रतिबंधित बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि स्टोर संचालक रामदन को टीम अपने साथ ही ले गई है। दूसरे दिन भी मेडिकल स्टोर बंद रहा और दुकान के आसपास के लोगों को भी इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें