फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बिजली निगम के एसडीओ और जेई पर केस दर्ज

Mon, 09 Jun 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। व्यक्ति को करंट लगने के मामले में एसडीओ और जेई के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिले के गांव अरनियांवाली निवासी रविंद्र कुमार की शिकायत पर चौपटा थाना पुलिस ने बिजली निगम चौपटा के एसडीओ और जेई के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

रविंद्र कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि दो जून की रात को आए आंधी तूफान में उनके खेत में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर गिर गया। इस संबंध में उनके पिता मनीराम ने तीन जून को बिजली घर अरनियांवाली में सूचना दी, जिसके बाद निगम कर्मियों ने बिजली की कटौती और दो-तीन दिन में नए पोल लगाने का आश्वासन दिया।
रविंद्र ने बताया कि 6 जून को उसका भाई बृजमोहन और ताऊ का बेटा कपिल बिजली का पोल लेने के लिए बेगू बिजलीघर गए। इसी दौरान जब मनीराम अपने बेटे के लिए खाना लेकर खेत पहुंचा, तो वह बिजली की तारों से उलझ गए और करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए। गंभीर हालत में उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे हिसार जिंदल अस्पताल रेफर कर दिया। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि एसडीओ और जेई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें