सिरसा के डबवाली सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मौजगढ़ के नजदीक स्विफ्ट कार भाखड़ा नहर में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को नहर से बाहर निकालकर शवों को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार परविंद्र सिंह जोकि कार को किराए पर चलाने का कार्य करता था। बुधवार रात्रि 8.30 बजे मट्टदादू का रहने वाला जसविंद्र सिंह मौजगढ़ कार को किराए पर लेकर गया।
पुलिस को सुबह सूचना मिली थी। जिसके आधार पर मौके पर पहुंच लोगों की मद्द से गाड़ी को बाहर निकलवाया गया। दो युवक की डेड बॉडी बरामद हुई थीं। दोनों के स्वजनों के बयान के आधार पर 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। - बलवंत सिंह, जांच अधिकारी, डबवाली थाना