फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल : पार्सल को घर से पैक करके ले जाने की जरूरत नहीं, अब डाकघर में कर्मचारी करेंगे पैक

Thu, 21 Apr 2022 12:59 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

लोगों का फीडबैक लेने के लिए कर्मचारी जल्द फील्ड में उतरेंगे। अगले सप्ताह से सुविधा शुरू होगी। इस सेवा के लिए उपभोक्ता को 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
विज्ञापन
सिरसा डाकघर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाकघर से पार्सल करने के लिए अब आपको घर से पैकिंग कर ले जाने की जरूरत नहीं है। सिर्फ पार्सल लेकर डाकघर आइए, डाक कर्मचारी ही पार्सल को पैक करेगा। विभाग की ओर से पार्सल पैकिंग पॉलिसी को शुरू किया गया है। इसके लिए पार्सल भेजने वाले व्यक्ति को सिर्फ 10 रुपये अतिरिक्त अदा करना होगा।

विज्ञापन


नई पार्सल पैकिंग पॉलिसी के अनुसार पार्सल को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाना विभाग का लक्ष्य है। पार्सल की पैकिंग में इस्तेमाल किए जाने वाले कपड़े पर रोक लगा दी गई है। छोटे-छोटे पार्सलों को विभिन्न साइज के कागज में पैक करने के साथ ही बीओपीपी टेप को लगाया जाएगा। जिससे  पार्सल के भीतर की वस्तुएं डिस्पेच एवं वितरण के समय क्षतिग्रस्त नहीं होगी।

पार्सल को अतिरिक्त पैकिंग के लिए बबल व्रैप, एयर बैग या गत्ता का उपयोग किया जाएगा जो गंतव्य तक पहुंचाने तक सुरक्षित रखेगा। नई पॉलिसी के अनुसार विभाग द्वारा पार्सल की पैकिंग को इस तरह से सुरक्षित किया जाएगा कि किसी दशा में पार्सल को किसी भी तरह का नुकसान नहीं हो। विभाग द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाने लगा है। अगले सप्ताह तक डाकघरों से व्यवस्था को शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए विभागीय कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं से प्रतिक्रिया भी ली जाएगी
रेलवे की तर्ज पर कर्मचारियों द्वारा ही पार्सल की पैकिंग के संबंध में उपभोक्ताओं से भी डाक विभाग समय-समय पर फीडबैक लेगा। पूछा जाएगा कि इस व्यवस्था के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी तो आड़े नहीं आई। या फिर किसी कर्मचारी ने अभद्रता तो नहीं की है। यदि डाक विभाग का कोई कर्मचारी अभद्रता करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

डाक विभाग से लोगों ने की थी मांग 
पहले लोगों को पार्सल को घर से ही पैक करके लाना पड़ता था। इसलिए कई बार उपभोक्ताओं को समस्या का सामना करना पड़ता था। जिसके चलते उपभोक्ताओं ने डाक विभाग से मांग की थी कि रेलवे की पर डाक विभाग में भी कर्मचारियों द्वारा ही पैकिंग की व्यवस्था कराई जाए। इसके लिए वह अतिरिक्त चार्ज देने के लिए भी तैयार है। जिसके बाद डाक मुख्यालय को मांग भेजी गई। जिसे मुख्यालय ने मान लिया और जल्द ही सुविधा शुरू हो जाएगी। 
 

डाक विभाग द्वारा पैकिंग की सुविधा जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। जिसके लिए सभी कर्मचारियों को निर्देश दे दिए गए है। उपभोक्ताओं की मांग पर ही इस सुविधा को शुरू किया गया है। अब डाकघर में ही पार्सल की पैकिंग की जाएगी। जिसके लिए उपभोक्ताओं को 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। - मुकेश शर्मा, अतिरिक्त डाकपाल, सिरसा डाकघर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें