फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह बाजारों में चला अभियान, दुकानों के बाहर रखा समान जब्त

विज्ञापन
सामान उठाने पर नप कर्मी से बहस करता दुकानदार। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
दो माह बाद नगर परिषद की ओर से शहर के मुख्य बाजारों समेत छह बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है। नप कर्मियों ने दुकानों के बाहर पड़ी होर्डिंग, बोर्ड, फट्टे, कुर्सियां, पाइपें, पंखे और अन्य सामान जब्त कर लिया और कई दुकानदारों को एक दिन में सामान हटाने की चेतावनी भी दी। वहीं ट्रेड टावर मार्केट में नगर परिषद की खाली पड़ी दुकानों में कब्जा कर बैठे घुमंतू लोगों का सामान बाहर निकालकर दुकानों को ताला लगा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक राजकुमार के नेतृत्व में नप कर्मचारी दोपहर बाद बाजार में पहुंचे। बाजार में डाकघर के समक्ष फड़ी लगाकर कपड़े बेचने वाली महिलाओं को एक दिन के अंदर सामान उठा ओवरब्रिज के नीचे फड़ी लगाने को कहा। जिसके पश्चात टीम ने सदर बाजार में दुकानों के बाहर रोड पर पड़े सामान को उठाना शुरू कर दिया दिया। कई दुकानदारों द्वारा रोड के साथ पंखे, कूलर, वाशिंग मशीन और अन्य सामान रखा हुआ था। इसके पश्चात टीम रोडी बाजार, मोहंता मार्केट से होते हुए वापस सदर बाजार और ट्रेड टावर मार्केट में पहुंची। यहां कई दुकानदारों को सामान हटाने के लिए एक दिन का समय दिया गया और दुकानों के बाहर पड़े फट्टे और अन्य सामान को जब्त कर लिया। जबकि अन्य दुकानदारों को टीम के आने की सूचना मिली तो दुकानदारों ने सामान अंदर लगाना शुरू कर दिया। टीम में सफाई निरीक्षण पवन कंबोज, धर्मेंद्र फौजी व दरोगा उपस्थित रहे।
पालिका बाजार में लगी दुकानों को हटाने के आदेश
मोहंता मार्केट के साथ स्थित पालिका बाजार वाली गली में काफी दुकानदारों ने महिलाओं के श्रृंगार की दुकानें सजा रखी है। वहीं मुख्य सफाई निरीक्षक ने उन्हें एक दिन का समय दिया और सामान हटाने के आदेश दिए। वहीं उन्होंने कहा कि अगर यहां से दुकानों को नहीं हटाया गया तो उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

दुकान के बाहर मिला सामान तो कटेगा चालान
रोडी बाजार और मोहंता मार्केट में दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर फट्टे लगा सेल लगाई जाती है। जिसके कारण यहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं नगर परिषद अधिकारियों की ओर से दुकानदारों को सामान दुकान के अंदर लगाने के निर्देश दिए और कहा कि अगर दुकानदार इसके पश्चात भी नहीं मानते तो दुकानदारों का चालान किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
15 दुकानों में चार माह से किया था कब्जा
ट्रेड टावर मार्केट की खाली पड़ी 15 दुकानों में घुमंतू लोगों द्वारा बीते चार माह से कब्जा किया हुआ है। यहां घुमंतू लोगों ने दुकानों में सामान रखा हुआ था। जिसके पश्चात नप टीम ने कब्जा किए हुए सभी लोगों का सामान दुकानों से बाहर निकलवा दिया और दुकानों को ताला लगा दिया। ताकि वह लोग दोबारा से दुकानों में कब्जा न जमा सके।
कोट्स
नगर परिषद की ओर से अब हर रोज बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। कई दुकानदारों को एक दिन का समय दिया गया है। अगर इसके बाद भी उन्होंने सामान नहीं हटाया तो उनका सामान जब्त किया जाएगा। बाजार में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस व चालान भी काटे जाएंगे।
विज्ञापन

-राजकुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद सिरसा।

बाजार में दुकानों के बाहर पड़ी पानी की टंकी को जब्त करते नप कर्मी।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें