फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चार केंद्रों पर लगेगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रंट लाइन कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल, चोपटा, ऐलनाबाद और बडागुढ़ में वैक्सीनेशन सेंटर बनाए हैं। वैक्सीनेशन के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को सूचना प्राप्त करवा दी है।
विज्ञापन

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कुल 771 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पंचायती राज कर्मचारियों का डाटा भी अब विभाग के पोर्टल पर अपलोड हो चुका है। अब विभाग की ओर से पुलिस विभाग, पंचायती राज, राजस्व विभाग और नगर परिषद के कुल 3301 कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। जबकि प्रथम चरण में कुल 5086 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
वीरवार को दो केंद्रों पर 92 कर्मियों को लगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग ने वीरवार को पुलिस लाइन और नागरिक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन केंद्र बनाए। पुलिस लाइन में कुल 79 और नागरिक अस्पताल में कुल 13 कर्मियों को ही कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जबकि विभाग की ओर से कुल 200 कर्मियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य तय किया गया था। लेकिन कम कर्मचारी ही कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला
वीरवार को सिरसा में एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है। विभाग की ओर से कुल 969 मरीजों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 14 लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई हैं। जिनमें से एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिले में अब कुल 17 मरीज कोरोना संक्रमित है। जिनका विभाग की तरफ से इलाज किया जा रहा है।
कोट
शुक्रवार को चार केंद्रों पर मेगा ड्राइव चलाया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई और कर्मचारियों को केंद्रों पर भेजने के अपील की है। ताकि कोई भी कर्मचारी बिना वैक्सीन के न रह सके। सभी कर्मचारियों की लिस्ट पोर्टल पर अपलोड हो चुकी है।
विज्ञापन

-डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें