फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अतिक्रमण पर जल्द चलेगा अभियान, चेयरमैन ने दिए निर्देश

Tue, 07 Jul 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ माह बाद व्यवस्था बनाने पर नगर परिषद का फोकस
विज्ञापन

अपील करने के बाद भी अतिक्रमण करने वाले सुधरने का नहीं ले रहे हैं नाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और सड़कों पर सुचारु यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने कमर कस ली है। नगर परिषद के चेयरमैन ने शहर के मुख्य बाजारों और सड़कों से अवैध कब्जे हटाने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। चेयरमैन ने निर्देश दिए हैं कि सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।

आठ माह पहले नगर परिषद चेयरमैन के आदेशों पर विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान चेयरमैन वीर शांति स्वरूप स्वयं बाजारों में निकले थे और लोगों से अतिक्रमण नहीं करने की अपील की थी। हाथ जोड़कर उन्होंने बाजारों में व्यवस्था बनाने के लिए दुकानदारों को कहा था। बार-बार अपील के बाद भी अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

आंबेडकर चौक से परशुराम चौक पर लोगों ने बैरिकेड लगाकर अपनी अलग से पार्किंग व जगह बनाई हुई है। वहीं, डबवाली रोड पर अस्पतालों ने सड़क की पीली पट्टी तक पार्किंग एरिया बना लिया है। इस कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है।
बरनाला रोड पर लोग छोटी-छोटी दुकानों में फास्ट फूड कार्नर खोले हुए हैं और पूरा किचन व अन्य सामान दुकानों के बाहर पैदल चलने व पार्किंग की जगह पर लगाया हुआ है। हालात ये हैं कि लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है।
नगर परिषद की ओर से आज तक बरनाला रोड पर फुटपाथ नहीं बनाए गए हैं। यहां से सबसे ज्यादा छात्र-छात्राएं व आमजन पैदल गुजरते हैं। इसलिए यहां पर प्रशासन को फुटपाथ बनाने की दिशा में भी काम करना चाहिए।
मैदान में उतरेगी विशेष टीम, मौके पर होगा सामान जब्त, कटेगा चालान
चेयरमैन ने कहा है कि अब बातचीत या चेतावनी का समय पूरी तरह समाप्त हो चुका है। इस विशेष अभियान को अमलीजामा पहनाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। यह टीम ट्रैफिक पुलिस के सहयोग के साथ शहर की मुख्य सड़कों और बाजारों से अतिक्रमण हटाएगी। अभियान के दौरान सभी के खिलाफ जुर्माने व सामान जब्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

आमजन को मिलेगी जाम से राहत
चेयरमैन ने कहा कि हमने व्यापारियों को सुधरने और सहयोग करने का पर्याप्त समय दिया लेकिन उन्होंने हमारी शराफत का नाजायज फायदा उठाया। शहर की जनता रोज जाम और अव्यवस्था से जूझ रही है। इसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक शहर की एक-एक सड़क पूरी तरह साफ नहीं हो जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें