फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: युवती ने बदला बयान, बोली मर्जी से आई, परिजनों ने कहा-उनका कोई रिश्ता नहीं

Tue, 07 Jul 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पन्नीवाला मोटा में रविवार को बदहवास स्थिति में मिली थी युवती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ओढ़ां। गांव पन्नीवाला मोटा में रविवार को बदहवास स्थिति में मिली युवती ने अपने बयान से मामले में नया मोड़ ला दिया है। कल तक बहला-फुसला कर उसे आगे बेचने का आरोप लगाने वाली युवती पुलिस को दिए बयानों में अपने ही बयान से मुकर गई।

पुलिस ने उसके बयान लीगल एडवाइजर के समक्ष करवाए। उसने कहा कि वह यहां अपनी मर्जी से आई थी। युवती ने पहले सोशल मीडिया पर खुद को नाबालिग बताते हुए कहा था कि उसके माता-पिता व परिवार में कोई नहीं है। जब पुलिस ने उसकी जांच-पड़ताल की तो उसकी बात झूठ साबित हुई।
विज्ञापन

जांच में सामने आया है कि युवती नाबालिग नहीं है। युवती लुधियाना की रहने वाली है। उसके घर में उसके माता-पिता व दो भाई हैं। उक्त युवती ने अपने सगे भाइयों पर केस करवा रखा है। उसके अनुचित व्यवहार के चलते उसके परिवार ने उसे घर से बेदखल कर रखा है।
पुलिस ने जब उसके पिता व जीजा से फोन पर बात की तो यह बात सामने आई। उसके परिवार ने ओढ़ां पुलिस को यह कहकर उसे ले जाने व वहां आने से मना कर दिया कि उनका इसके साथ कोई रिश्ता नहीं है। इसके बाद पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर उसे सिरसा के वन स्टाप सेंटर में भेज दिया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी ओढ़ां विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने युवती के लीगल एडवाइजर के समक्ष बयान दर्ज कराए हैं। युवती बालिग है। हमने उसके परिजनों से संपर्क किया था लेकिन वे इसको रखना नहीं चाहते। फिलहाल, युवती को सिरसा के वन स्टाप सेंटर में भेज दिया है।
विज्ञापन

हर बार बयान बदले
इससे पहले सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में युवती ने आरोप लगाया था कि उसे जबरन लाया गया। वह नाबालिग है और पन्नीवाला मोटा के एक समुदाय विशेष की तीन महिलाओं द्वारा उसे आगे बेचने व जबरन शादी कराने की कोशिश की गई जबकि युवती की उम्र 19 वर्ष है। हालांकि, पुलिस के समक्ष दिए गए बयान में उसने इन दावों से अलग जानकारी दी है। वहीं, इस मामले में गांव पन्नीवाला मोटा के सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप बेनीवाल व कुछ लोगों ने गांव के समुदाय विशेष की कुछ महिलाओं के एक कथित गिरोह द्वारा भोली-भाली लड़कियों की शादियां कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की वजह से गांव का नाम बदनाम हो रहा है। इस मामले में पंचायत व समुदाय विशेष के लोगों के मध्य बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें