bus driver was beaten and road is also jamed by the peple
- फोटो : Sirsa
सिरसा से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई पंजाब रोडवेज की बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट होने के कारण बीच में ही बस रोककर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट के बाद जाम खुलवा दिया।
जानकारी के अनुसार सिरसा से करीब चार बजे पंजाब रोडवेज की बस चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। बस में गांव मूसाहबवाला की सवारियां सिरसा से चढ़ी थी। जब मूसाहबवाला का बस अड्डा आया और सवारियों ने परिचालक तथा चालक को बस रोकने के लिए कहा तो उन्होंने बस रोकने से मना कर दिया और जब कुछ समय तक चालक परिचालक को कहने के बाद भी बस नहीं रुकी तो बस में मौजूद युवाओं ने चालक और परिचालक से मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान चालक की वर्दी भी अज्ञात युवाओं ने फाड़ दी। इसका विरोध करते हुए पंजाब रोडवेज बस चालक ने बस को रोड के बीच में लगा दिया और करीब 20 मिनट तक पूरी सड़क पर जाम लगा रहा। मामले की सूचना जब सदर थाना एसएचओ राजा राम को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और पूरे घटना क्रम का जायजा लिया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, जिसके चालक ने बस को वहां से हटाया।